खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकूर ने गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने जो विकास कार्य किये है उसके बूते उत्तराखं डमें दोबारा से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा विकास कार्यों के बूते इस बार उत्तराखंड में एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा की परिपाटी को 2022 के विधानसभा में खत्म करने जा रही है। इससे पूर्व राज्य में विपक्ष के सांसद जीतने के परिपाटी को जनता ने भाजपा को पांच सांसद देकर खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बूते विधानसभा चुनाव में 60 पार के नारे को हकीकत में बदलने जा रही है। पार्टी ने पांच वर्षों में जो कार्य किये  वे सभी कार्य पिछली 20 साल की सरकारों के कार्य पर भारी हैं। उन्होंने कहा कि यदि 2017 में जनता के नकारे जाने से पूर्व राज्य की सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार की ओर से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाता तो कोरोना के दौरान जनता को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन अव्यवस्थाओं के बावजूद वर्तमान सरकार ने 87 आक्सीजन प्लांट लगाने के साथ ही देश के 130 करोड़ लोगों को कोराना की प्रथम और 60 करोड़ लोगों को दूसरी डोज लगाकर राहत देने का कार्य किया है, वहीं उन्होंने राहुल गांधी की देहरादून में आयोजित सभा में शहीद सीडीएस विपिन रावत के चित्र का उपयोग वोट पाने के लिये करने पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना कांग्रेस के डीएनए में नहीं है। जबकि भाजपा सरकार ने 1734 शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी को एकत्रित कर देहरादून में सैन्य धाम बनाकर शहीदों को सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के बूते भाजपा राज्य में एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा की परिपाटी को 2022 के विधानसभा में खत्म करने जा रही है।

 

वहीं इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने बताया कि चमोली जिले में शुक्रवार से विजय संकल्प यात्रा का आगाज किया जाएगा। जिसका आगाज जिले के मंडल गांव से किया जाएगा। जिसके पश्चात जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी की जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, महामंत्री नवल भट्ट, दीपक भट्ट, नीलम सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *