खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। तहसील चमोली के अन्तर्गत गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर ग्राम घुडसाल की सीमान्तर्गत तीन दिसम्बर की रात्रि को वाहन संख्या यूके-08-टीएस.-0350 (अर्टिगा कार) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने इस वाहन दुर्घटना के मजिस्ट्रीयल जांच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली को सौंपी गई है।

जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के संबध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति सात दिनों के अन्तर्गत सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील चमोली को दे सकता है।

 

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!