खबर को सुनें

गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/जोशीमठ (चमोली)। नमामि गंगे अभियान के तहत चमोली जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग और जोशीमठ में बुधवार को विभिनन कार्यक्रम आयोजित हुए।

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में नमामि गंगे के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. एमएस कण्डारी मुख्य अतिथि के रूप मे नगरपालिका अध्यक्ष दमयन्ती रतूडी, विशिष्ट अतिथि के रूप मे गंगा स्वच्छता से जुडे कमलेश चन्द्र रतूडी, नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डा. आरसी भट्ट ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। पालिकाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गयी गंगा स्वच्छता अभियान को हम सब मिलकर एक जन आंदोलन बनाना होगा।

इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में स्वरचित कविता पाठ में आयशा, स्वाति, कविता, क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।  एकल गीत प्रतियोगिता मे सन्तोषी नेगी, निकिता खंडूरी, अजय कुमार, विचार गोष्टी मे कमल, अर्चना, निकिता क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय से डॉ. वीआर अंन्थवाल, डॉ, राधा रावत, डॉ. कविता पाठक, डॉ. चन्द्रावती टमटा, डॉ. इन्द्रेश पाण्डेय, डॉ .हरीश चन्द्र रतूडी, डॉ. पूनम, डॉ. हिना नौटियाल डॉ. स्वाति सुन्दरियाल आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय जोशीमठ में नमामि गंगे की ओर से गंगा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयं सेवियों ने पर्यटक स्थल औली में स्वच्छता अभियान चलाकर वहां बिखरे कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया। इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जीके सेमवाल, अरुण कुमार, राजेंद्र सिंह, नवीन पंत, किशोरी लाल, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!