खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर से पोखरी को जोडने वाली सड़क बीते जून माह के बाद से 30 से अधिक स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से खतरनाक बनी हुई है। लेनिक वर्तमान तक सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों का सुधारीकरण शुरु नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों की माने तो सुधारीकरण के प्रस्तावों को स्वीकृति न मिले के चलते सड़क का सुधारीकरण नहीं हो पा रहा है।

बता दें गोपेश्वर-पोखरी सडक पोखरी ब्लॉक, हापला घाटी व बछेर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ती है। बावजूद उसके जून माह के बाद से सड़क 30 से अधिक स्थानों पर सड़क को सुधारीकरण की दरकार है। लेकिन वर्तमान तक लोनिवि की ओर से यहां सड़क सुधारीकरण कार्य शुरु नहीं किया जा सका है। ऐसे में यहां सैकड़ों गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण ताजबर सिंह, मनोहर सिंह और दिलीप का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़क के सुधारीकरण की मांग की गई, लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

गोपेश्वर-पोखरी सड़क पर करीब 30 स्थानों पर सुधारीकरण कार्य के प्रस्ताव तैयार  कर स्वीकृति के लिये प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय को स्वीकृति हेतु भेजे गये हैं। प्रस्तावों को स्वीकृति मिलते ही सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरु कर लिया जाएगा।

रवि वासव, सहायक अभियंता, लोनिवि, गोपेश्वर।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!