खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकासखंड के हरनी गांव में एक ही परिवार के चार लोग से भूल वश भोजन में कोई अनजान जड़ी खाने से बेहोश हो गये है। सभी को एक प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। मिली जानकारी जानकारी के अनुसार हरमनी गांव के हरिबल्लभ पांडे उनकी पत्नी धर्मा देवी, बवीता देवी और चंद्रमोहन ने भोजन में कोई भूल वश कोई अनजान जड़ी खा ली जिससे परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गये जिन्हें ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक दिग्विजय बडियारी ने बताया कि चारों बेहोश लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!