खबर को सुनें

बदरीनाथ (चमोली)। बदरीनाथ धाम में अपने बच्चे के साथ सड़क पर टहल रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया है। घटना में महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस की ओर से जहां कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है, वहीं महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष बदरीनाथ सतेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात्रि करीब 10 बजे बदरीनाथ धाम के दर्शनों को नौएडा से संध्या (29) पत्नी बृजेश कुमार बृजेश कुमार माणा तिराहे के समीप बांगड़ धर्मशाला के समीप सड़क पर अपने बच्चे के साथ टहल रही थी। इस दौरान यहां से गुजरती तेज रफ्तार कार ने संध्या का कुचल दिया। जबकि बच्चे को अन्य लोगों ने बचा लिया। जिससे घटना में संध्या की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि चालक को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जबकि महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!