खबर को सुनें
मनेरी/उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण)। कोतवाली मनेरी पर आकर एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताये कहीं चले जाने व वापस घर न आने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, प्रर्थना पत्र के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली मनेरी पर नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी व प्रभारी निरीक्षक मनेरी को मामले में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में मनेरी पुलिस द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु म0उ0नि0 भावना बिरला के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई, उक्त टीम द्वारा मामले की छानबीन करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त नाबालिका को गणेश शाही उर्फ़ आकाश पुत्र लाल बहादुर शाही उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बड़ा वाला पोस्ट अशोक आश्रम विकास नगर दुगेट जिला देहरादून हाल पता ग्राम हिना कोतवाली मनेरी उत्तरकाशी से  भगा कर ले गया। युवक को पुलिस द्वारा कल  पोंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) से किया गिरफ़्तार किया गया व नाबालिग को बरामद किया। नाबालिक के बयानों के आधार पर मामले में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 363,376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम में  अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त की आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, आज अभियुक्त को  न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ़्तारी टीम

  • मo उoनिo –भावना बिरला
  • एच॰सी॰(प्रशिक्षु)—  बिजेंद्र सिंह
  • कानि0 —सुधीर डंगवाल
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *