खबर को सुनें

गोपेश्वर/पोखरी। चमोली जिले में बदरीनाथ से लेकर सीमांत नीती घाटी तक योग की धूम रही। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बदरीनाथ धाम में भी योग किया गया। इस दौरान श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी और देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

पोखरी। ब्लॉक सभागार में आयोजित योग शिविर सामाजिक संगठनों ने  योगाभ्यास किया। मास्टर ट्रेनर दिनेश सिंह ने शिविर मे प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों का योगाभ्यास करवाया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, जितेंद्र सती, क्षेत्रीय  युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत, मयंक कुमेड़ी, संतोष चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनूप चंद्र रौतियालआदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!