खबर को सुनें

हरिद्वार। गृह कलेश के चलते एक महिला ने अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ नहर में उंलांग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम दोनो ंकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार महिला निशा उम्र 26 वर्ष पत्नी विक्रम सिंह हाल निवासी रावली महदूद उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली बताई जा रही है। महिला को गंग नहर में कूदता देख राहगीरों ने शोर मचाया। महिला ने अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ नहर में कूदी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बहादराबाद पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को ढूढ़ने का प्रयास कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अभी तक महिला व उसके बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!