खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकासखंड के अंतर्गत चेपडों गांव के टुंडरी तोक के जंगल में चारापत्ति लेने गये एक 11 वर्षीय बच्चे पर जंगली सूअर ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बच्चे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली सूअरों से निजात दिलाने की मांग की हैं।

रविवार को चेपड़ो के टुंडरी गांव का 11 वर्षीय सचिन बिष्ट पुत्र स्व. दयाल बिष्ट अपने कुछ साथियों के साथ गांव से लगें जंगल में चारापत्ति लेने गया था कि इसी दौरान अचानक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया। अन्य साथियों के हो हल्ला मचाने के  बाद सूअर भाग गया।  परंतु उसने बच्चे को बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए और बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लिया गया जहां पर उसका उपचार किया जा रहा हैं। चेपड़ो के क्षेत्र पंचायत सदस्य एडवोकेट देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूअर ने बच्चे की जांघ पर हमला कर उसे घायल कर दिया हैं। उन्होंने वन विभाग से तेजी के साथ टुंडरी क्षेत्र में बढ़ रहे सूअरों की तादाद पर नियंत्रण करने के लिए उन्हें मारने एवं घायल बच्चे के परिजनों को घायल के उपचार के लिए राहत राशि दिए जाने की मांग की हैं।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!