खबर को सुनें

अलीगढ। एक महिला ने ब्यूटी पार्लर में मेकअप के लिए रुपये न देने का आरोप लगाते हुए पति से तलाक मांगा है। पति-पत्नी का यह रिश्ता अब टूटने के कगार पर है। यह मामला अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके का है। पत्नी ने एडीजे प्रथम की फैमिली कोर्ट में इसी आधार पर तलाक मांगते हुए अर्जी दाखिल की है। हालांकि कोर्ट काउंसलर की ओर से दोनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब पत्नी, पति के साथ रहने को राजी नहीं है।

2015 में सिविल लाइन क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय महिला की शादी दिल्ली निवासी युवक अमित से हुई थी। पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। शादी के बाद शुरुआत में सब ठीक चल रहा था, लेकिन 3 साल पहले दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों अलग रह रहे हैं। दोनों की कोई संतान भी नहीं है। अब पत्नी ने खर्चे के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है। पत्नी का आरोप है कि पति उसे साज श्रृंगार और घर के अन्य खर्चों के लिए रुपए नहीं देता है। रुपये मांगने पर विवाद होता है। कोर्ट काउंसिलर प्रदीप सारस्वत ने बताया कि पति और पत्नी को कोर्ट में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। कई बार दोनों को समझाने का प्रयास किया गया है, लेकिन पति पत्नी एक साथ रहने को तैयार नहीं है। अब जनवरी महीने में दोनों की काउंसलिंग की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!