खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष-उपलब्धियाँ एवं चुनौतियां विषय पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के उद्बोधन से हुआ। डॉ निशंक ने पिछले 25 वर्षों में राज्य की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।उन्होंने बताया उत्तराखंड सभी हिमालयी राज्यों में विकास के मामले में अग्रणी है। प्राचार्य प्रो राम अवतार सिंह ने विषय की उपयोगिता पर विस्तार से रोशनी डाली। इस दौरान उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े आठ वक्ताओं ने उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संयोजन डॉ आरसी भट्ट ने किया। वेबीनार का संचालन डॉ नेहा तिवारी और डॉ मदन लाल शर्मा ने किया। वेबीनार में कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ इंद्रेश पांडेय और डॉ हरीश रतूड़ी समेत महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं उत्तराखंड के अन्य महाविद्यालयों के प्राध्यापक भी  मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *