खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नंदानगर के बांजबगड़ में आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक  चिकित्सा पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। रेड क्रॉस के तत्वाधान में राजकीय इंटर कालेज बांजबगड में चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हेमा नेगी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष बीना रौतेला ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यशाला में 30 छा़त्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे है। रेड क्रॉस समिति के चेयरमैन ओमप्रकाश डोभाल ने कहा कि रेड क्रॉस हमेशा समाज सेवा एवं जन-जीवन की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। सीमांत क्षेत्रों में आयोजित यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को भविष्य के लिए अधिक सक्षम बनाएगा। रेड क्रॉस के सचिव सुरेन्द्र रावत ने बताया कि यह कार्यशाला 15 नवंबर तक चलेगी। इसमें प्रतिभागी छात्रों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, जोखिम न्यूनीकरण और आपात स्थिति में त्वरित सहायता के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेड क्रॉस समिति के उपाध्यक्ष नंदन सिंह रावत एवं प्रशिक्षक दलवीर सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रशिक्षण मॉड्यूल की जानकारी दी।

कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख हिमा नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष नंदानगर बीना देवी, प्रधान देवेश्वरी देवी, प्रधानाचार्य दीपमाला चमोला, विजय मैंदोली, मंजू देवी, शंकर बिष्ट, सुखवीर रौतेला, पुलिसकर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *