खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। देवाल-वाण मोटर मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन का अल्टीमेंटम दिया है। देवाल-वाण मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़ने से लोग जान हथेली पर रख कर आवाजाही कर रहे है। डामरीकरण का कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप्प पड़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होकर रह गई है। नन्दा राजजात समिति वाण के अध्यक्ष हीरा सिंह गढ़वाली, पूर्व डिप्टी रेंजर त्रिलोक सिंह बिष्ट,गंगा सिंह, रघुवीर सिंह बिष्ट, खिलाफ सिंह बिष्ट,देवेन्द्र सिंह बिष्ट,हीरा सिंह पहाड़ी, वाण की प्रधान नन्दुली देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा देवी, मुन्दोली  के प्रधान हीरा सिंह दानू, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी व राजेन्द्र कुनियाल ने कहा कि सड़क मार्ग खराब होने के चलते हरिद्वार-वाण बस सेवा भी कई माह से बंद पड़ी है। उनका कहना है कि कुछ माह पूर्व थराली-वाण सड़क पर डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया था परंतु विभागीय लापरवाही के कारण वह कार्य अधूरा पडा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर सड़क को व्यवस्थित नहीं किया गया  तो आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। इस आंदोलन में वाण, कुलिग, बांक, मुन्दोली, हरनी, ल्वाणी, देवस्थली, सुया एवं धुरा गांवों के ग्रामीण आंदोलन में शामिल रहेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!