खबर को सुनें

हल्द्वानी। सरकार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के कितने ही दावे क्यों ना करें, लेकिन घूसखोर इससे डर नहीं रहे हैं। विजिलेंस की टीम ने आज तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आज सुबह के समय अपना जाल बिछा कर हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में 10,000 की रिश्वत की मांग की थी।आज विजिलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही एसपी विजिलेंस प्रह्लाद मीणा ने बताया की टीम द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!