खबर को सुनें

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक चौदह वर्षीय नाबालिक लड़की की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने व इसका  विरोध करने पर पीडि़ता के भाई के साथ मारपीट करने के आरोप मे पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

गुरुवार को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि एक युवक ने उसकी नाबालिक बहन की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसने उसके साथ भी मारपीट की, जिसमें  उसे काफी चोटें आई।

युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!