खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे पर चमोली जिले के कर्णप्रयाग-गौचर के बीच पंचपुलिया के पास बुधवार को पहाडी से अचानक बडे बोल्डर और पत्थर गिरने से एक बाईक सवार व्यक्ति की इसकी चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है, वहीं पहाड़ी से आये भारी बोल्डरों के कारण हाइवे के दोनों ओर वाहनों की कतार भी लग गयी। बोल्डर हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू की गई।

तहसीलदार कर्णप्रयाग सुरेन्द्र देव सिंह ने बताया कि कर्णप्रयाग के पंचपुलिया के पास अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर टूट कर गिरने लगे। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक मोटर साईकिल चालक जगदीश सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, उम्र 42 वर्ष जो कि सिरोली भटोली निवासी था। दुर्घटना के वक्त मोटर बाईक से कर्णप्रयाग से गौचर की ओर जा रहा था। पहाडी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर दब गया और उसकी मौत हो गई। जिससे बाद में जेसीबी के माध्यम से बाहर निकाला गया। मृतक की पंचायतनामें की कार्रवाई थाना कर्णप्रयाग की ओर से जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!