खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी के उर्गम भर्की मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार तीन लोगों में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घालय हो गये है। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचे कर घायल और मृतक को रेश्क्यू किया।

एसडीआरएफ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार शनिवार को उर्गम-भर्की मोटर मार्ग पर टाटा सूमो संख्या यूके 07टीबी 0248 अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार चाई निवासी 28 वर्षीय रितेश चैहान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि देवर खडोरा निवासी 38 वर्षीय जयबीर सिंह बिष्ट, कुजों मैकोट निवासी 35 वर्षीय विक्रम सिंह घायल हो गये है। दोनों घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। तथा मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!