खबर को सुनें

गोपेश्वर/पोखरी/गौचर (चमोली)। पृथ्वी दिवस पर शुक्रवार को चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।

चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज गोदली में पृथ्वी दिवस पर सीनियर और जूनियर वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सीनियर वर्ग में सुमन राणा प्रथम, साक्षी नेगी द्वितीय तथा पल्लवी और भूमिका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। जबकि जूनियर वर्ग में शिवांशु सिंह प्रथम, मयंक द्वितीय और गौरव तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर अपने संबोधन में पेड वाले गुरूजी धन सिंह घरिया ने कहा कि जब तक हम सभी लोग पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प नहीं ले लेते है तब तक पृथ्वी को सुरक्षित रखना संभव नहीं है। इसलिए सभी का कत्र्तव्य है कि पेडों की रक्षा के लिए एक जुट हों। इस मौके पर कैलाश उप्रेती, विनय देवी, सुमित चैधरी, नवीन सिंह, अंकित किमोठी, बचन लाल आदि मौजूद थे।

इधर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में चरण पादुका गोथल समिति की ओर से पृथ्वी दिवस पर गोपेश्वर में आयोजित तीन शादी समारोह में दुल्हा-दुल्हन से फलदार पौधों का रोपण करवा कर पौध को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से 20 अधिक पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में समिति की सचिव मीना तिवारी, सुधीर तिवारी, चंडी प्रसाद, किशन सिंह आदि मौजूद थे।

उधर गौचर में विश्व प्रथ्वी दिवस पर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गौचर के डीएलएड प्रशिक्षुओं की ओर से जनजागरूकता के लिए एक रैली निकाली गई जिसमे वर्ष 2022 की थीम जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन के साथ साथ वनाग्नि से जंगलों को बचाने के लिए स्वयं सेवियों की टीम गठित की गई। जो जनजागरूकता के साथ आग बुझाने का कार्य भी करेगी। इस अवसर पर स्वयं सेवको ने पृथ्वी बचाने की शपथ भी ली। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक एके जुकरिया, प्रवक्ता सुबोध कुमार डिमरी, एलएस बत्र्वाल, आएस बत्र्वाल, बीरेंद्र कठैत, भगत कंडवाल, राजेंद्र मैखुरी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *