खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी हेमन्त वर्मा की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी विषय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए 24 अप्रैल से एक मई तक अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में जानाकरी दी गई कि प्रधानमंत्री किसान योजना का कोई लाभार्थी वह 24 अप्रैल को ग्राम सभा या अपनी बैंक शाखाा से छह दिनों के अन्दर संपर्क करके किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ ले सकता है जिन किसानों के पास क्रेडिट कार्ड लिमिट नहीं है वे नई किसान क्रेडिट लिमिट के लिए खाता खतौनी, आधार कार्ड एवं  दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ अपनी बैंक शाखा के सम्पर्क करें। जिन किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट है वे पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए भी बैंक शाखा में सम्पर्क कर सकते हैं उन्होंने बताया  कि केसीसी के माध्यम से किसानों को सस्ती दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाता है। केसीसी का आवेदन पत्र  आन लाइन भी  डाउनलोड कर सकते हैं।

अपर जिलाधिकारी ने जिले के सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वो इस अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करें और समस्त प्रधानमंत्री किसान योजना लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करें। साथ ही संबंधित विभागों को इस योजना की जानकारी किसानों तक स्वयं सहायता समूह और ग्राम पंचायत के माध्यम से पहंुचाने के साथ साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी किसानों को केसीसी के आवेदन के लिए उनकी भूमि के रिकार्ड सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एलडीएम प्रताप राणा, डीडीएम नाबार्ड अभिनव कापडी, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, सीएचओ तेजपाल सिंह, मत्स्य निरीक्षक जगदम्बा, डॉ. मेघा पंवार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!