खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। उत्तराखंड सरकार ने स्कूलों में माह के अंतिम शनिवार को बस्ता रहित दिवस घोषित किया है। बस्ता रहित दिवस पर चमोली जिले के पोखरी में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूलों कार्यक्रम आयोजित किए गए। टैगोर चिल्ड्रेन एकेडमी हाईस्कूल विनायकधार पोखरी, बालिका इंटर कालेज पोखरी, इंटर कॉलेज नागनाथ, इन्टर कालेज गोदली, सहित विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम किए गए। जिसमें छात्र-छात्राओं को कौशल विकास, व्यवहारिक प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई।

टैगोर चिल्ड्रेन एकेडमी हाईस्कूल के प्रबन्धक अजय जोशी ने कहा सरकार की ओर से माह के अन्तिम शनिवार को बस्ता रहित दिवस की घोषणा की गई है यह सराहनीय है। इस दिन बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान, आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य सम्बंधी, स्वच्छता, खेती-बाड़ी से लेकर कौशल विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी इसे बच्चों का बौद्धिक विकास होगा। बस्ता रहित दिवस पर बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *