खबर को सुनें

पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

पिथौरागढ़। जिले में टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर एलागाड़ रागुती नाले में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना में एक व्यक्ति की  मौत हो गयी है। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन तवाघाट से धारचूला की ओर आ रहा था। सुबह साढ़े पांच बजे एलागाड़ के निकट रागुती नाले के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई से होकर काली नदी किनारे जा गिरा। वाहन में सवार मदन सिंह बिष्ट 46 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी दर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार प्रेम सिंह 35 वर्ष पुत्र चंचल सिंह निवासी गलाती तोक गडार घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस की ओर से घायल और मृतक के शव को खाई से निकाला गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट होने के चलते जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भर्ती कराया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!