खबर को सुनें
सतपुली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय जे.एम. (प्रथम श्रेणी) लैन्सडाउन द्वारा जारी (1) वाद संख्या 65/2019, मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त रंजीत गुप्ता पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी झुलाबस्ति कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल, (2) वाद संख्या 166/2021, मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त भुपेंद्र पुत्र चंद्रपाल, निवासी पाडनी बसेड़ा, थाना धामपुर, बिजनोर (उ.प्र.), (3) वाद संख्या 116/2021, 138 NI Act से सम्बन्धित अभियुक्त हरीश शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी सिम्बलचौड़, पो.ओ. पदमपुर, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को पुलिस टीम द्वारा  24 अप्रैल को उसके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का नाम पता

  1. रंजीत गुप्ता पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी झुलाबस्ति कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  2. भुपेंद्र पुत्र चंद्रपाल, निवासी पाडनी बसेड़ा, थाना धामपुर, बिजनोर (उप्र)
  3. हरीश शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी सिम्बलचौड़, पो0ओ0 पदमपुर, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल

पंजीकृत अभियोग

  1. वाद संख्या 65/2019, मोटर वाहन अधिनियम बनाम रंजीत गुप्ता
  2. वाद संख्या 116/2021, मोटर वाहन अधिनियम बनाम रंजीत गुप्ता
  3. वाद संख्या 166/2021, 138 NI Act बनाम हरीष

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक विनोद कुमार
  2. आरक्षी प्रदीप सैनी
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!