खबर को सुनें
कोटद्वार । राज्य में मानव एवं वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार देखने को मिलती है। अधिकतर देखने में आता है कि गुलदार कई व्यक्तियों को अपना निवाला बना देता है । दूसरे नंबर पर हाथी भी लोगों को मौत के घाट उतारने में पीछे नहीं हैं । ताजा मामला सोमवार सुबह का है । सोमवार सुबह पुलिंडा रोड पर गए एक पुलिसकर्मी पर हाथी ने हमला बोल दिया जिसमें सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई, घटना के बाद से परिजनों व पुलिस परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी पुलिंडा रोड पर गया था जब वह करीब 6 बजे लौट रहे थे तभी रास्ते में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी से बचने के प्रयास में दौड़ते हुए मनजीत सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच वहां पहुंचे हाथी ने मनजीत पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । आसपास लोगों की सहायता से पुलिसकर्मी मंजीत को बेस चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात तमाम पुलिसकर्मी बेस चिकित्सालय में पहुंचे। अधिकतर देखने में आता है कि पुलिंडा रोड पर सुबह और शाम बहुत अधिक संख्या में लोग मॉर्निंग व इवनिंग वॉक करते नजर आते हैं यह पहला मौका है जब इस रोड पर हाथी ने हमला कर शिव व्यक्ति को मौत के घाट उतारा हो ।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!