खबर को सुनें

देहरादून। महंगाई पुरे देश का मद्दा है। ऐसे में चुनाव के समय में जनता को महंगाई कम करने का दिलासा देकर पार्टियों ने वोट बटोरने की पूरी कोशिश की। उत्तराखंड की चुनावी सियासत को गरमाने वाली महंगाई नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही। राज्य के शहरी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर्ज की गई। राज्य के शहरी क्षेत्रों में महंगाई की दर 6.64 से बढ़कर 7.62 प्रतिशत आंकी गई है, जो देश में सबसे अधिक है। प्रदेश में दिसंबर से जनवरी के बीच महंगाई दर 5.83 प्रतिशत से बढ़कर 6.38 प्रतिशत हो चुकी है। केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएएसओ) की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के ताजा आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। देश में दिसंबर में महंगाई दर 5.59 प्रतिशत बढ़कर जनवरी में 6.01 प्रतिशत हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा महंगाई वाले 10 राज्यों में उत्तराखंड आठवें स्थान पर है।

राज्य महंगाई दर

हरियाणा 7.23, पश्चिम बंगाल 7.11, जम्मू कश्मीर 6.74, तेलंगाना/हिमाचल 6.72, उत्तरप्रदेश  6.71, मध्य प्रदेश  6.52, महाराष्ट्र  6.47, उत्तराखंड 6.38, कर्नाटक  6.20,  झारखंड  6.19

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!