गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी चमोली को एक ज्ञापन सौंप कर चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के तपोवन क्षेत्र में आयी आपदा के प्रभावित परिवारों को मुआवजा न दिए जाने से आक्रोशित होकर 28 दिसम्बर से जल विद्युत परियोजना तपोवन के गेट पर आमरण अनशन शुरू करेगा।
उक्रांद के जिला संगठन मंत्री दिगम्बर फरस्वाण का कहना है कि बीते सात फरवरी को रैणी में ग्लेशियर के टूटने से आयी आपदा में कई लोग हताहत हुए थे। जिसमें स्थानीय मजदूर भी शामिल थे। साथ कई परिवार भी इस आपदा से प्रभावित हुए थे। लेकिन अभी तक कई प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। जो एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर वे स्वयं मंगलवार 28 दिसम्बर से जल विद्युत परियोजना के गेट पर आमरण अनशन शुरूकर देंगे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

