खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने सोमवार को राजकीय उद्यान कोठियासैंण में आयोजित दो दिवसीय सिट्रस कार्निवल का उद्घाटन किया। सिट्रस कार्निवल में विभिन्न प्रजाति के सिट्रस फल एवं उत्पादों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने उत्पादों की अच्छी पैकेजिंग करने पर जोर दिया।

सिट्रस कार्निवाल में जनपद के प्रगतिशील कृषकों को प्रोत्साहित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक समूह बनाकर नई तकनीकी के साथ कार्य करें और उत्पादन को बढाए। कहा कि समूह में कार्य करने से कृषकों को सुविधा के साथ अपने उत्पादों का अच्छा दाम भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस फेसटिवल के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रजाति के उत्पादों एवं उसके उत्पादन विधि की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कृषकों को यहां पर दिए जा रहे प्रशिक्षण को अच्छे से समझने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषक अपने पास उपलब्ध जमीन को अच्छी तकनीकी के साथ व्यवसाय के तौर पर उपयोग करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य उद्यान अधिकारी  को कृषकों के उत्पादों को प्रमोट करने के लिए अच्छी पैकेजिंग की दिशा में भी ठोस प्लानिंग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी वरूण चैधरी ने कहा कि सिट्रस कार्निवल में विभिन्न प्रजाति के सिट्रस फलों और इससे तैयार विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ ही कृषकों को तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। उद्यान के अलावा सिट्रस कार्निवल में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्योग एवं विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए गए है। इन स्टॉलों पर कृषकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने किसानों को सरकारी स्कीम का भी लाभ उठाने की बात कही। मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने कहा कि जिले में सेब उत्पादन के बाद दूसरी सबसे बडी मात्रा में सिट्रस फलों का उत्पादन होता है। इस फेसिटवल के माध्यम से जनपद की विभिन्न प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया है ताकि काश्तकारों को विभिन्न प्रजाति के सिट्रस फलों एवं उससे तैयार होने वाले उत्पादों की तुलनात्मक जानकारी मिल सके। राजकीय उद्यान कोठियासैंण में आयोजित दो दिवसीय सिट्रस कार्निवाल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के प्रगतिशील किसान, काश्तकार, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग कर अपने उत्पादों को प्रर्दशित करने के साथ ही कृषक संगोष्ठी के माध्यम से विचारों का आदान प्रदान किया जा रहा है। सिट्रस कार्निवाल में विभिन्न प्रजाति के माल्टा, गलगल, कागजी, नीबू, यूरेका, संतरा, नारंगी तथा सिट्रस फलों से तैयार जूस, अचार एवं अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगी है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!