खबर को सुनें

हादसे के समय ट्रक चालक टायर बदल रहा था

देहरादून। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर डोईवाला थाने के लाल तप्पड़ क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कारपियों के ट्रक से खड़े ट्रक पर टकराने से ट्रक चालक और स्कारपियो में सवार एक युवती की मौत हो गई है। हादसे के समय ट्रक ड्राइवर टायर बदल रहा था और उसको तेज रफ्तार स्कारपियो ने टक्कर मार दी। जबकि तीन लोग घायल हो गये है।

पुलिस ने बताया कि लालतप्पड़ में एक ट्रक ड्राइवर टायर बदलने के लिए जैक लगा रहा था तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सीधे ट्रक के पीछे टक्कर मार दी जिससे ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से कुचला गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्कॉर्पियो में दो युवतियां और दो युवक सवार थे। जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की इस स्कॉर्पियो कार में सवार इन सभी ने शराब पी हुई थी और नशे की हालत में अत्यधिक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए यह अपना नियंत्रण खो बैठे और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराए।

स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे जा घुसा और ट्रक ड्राइवर ने वहीं दम तोड़ दिया, वही स्कॉर्पियो कार की फ्रंट सीट पर बैठी एक लड़की की भी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जबकि मृतक शरीरों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!