खबर को सुनें

देहरादून। डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में 132 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिसमें से 98 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था। अभी तक 62 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, जिसमें 25 छात्राएं भी शामिल हैं। इन छात्रों को डॉक्टर अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र द्वारा यूपीएससी की परीक्षा की निशुल्क तैयारी करवाई जाएगी।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो एम एम सेमवाल ने जानकारी दी कि एक अक्टूबर से कोचिंग की कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। और इस दिन छात्रों का इंडक्शन कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। प्रो सेमवाल ने प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों और छात्रों का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हमारे राज्य और खासतौर से पहाड़ के बच्चों के लिए सिविल सेवा में रास्ते खोलने का काम करेगा। प्रो सीमा धवन ने बताया कि आगामी एक अक्टूबर को डा अम्बेडकर उत्कृष्ट केन्द्र का उद्घाटन समारोह विडला परिसर के एसीएल हाल में संपन्न होगा। साथ प्रवेशार्थीयो के लिए एक इंडक्शन प्रोग्राम भी होगा जिसमें सभी छात्र-छात्राएं अनिवार्य रूप से हिस्सा लेंगे।

दो दिवसीय प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रो. सीमा धवन, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. डॉ विनीत कुमार मौर्य, डॉ. प्रशांत थपलियाल, डॉ. वरुण बड़थ्वाल, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. नितेश कुमार, डॉ. अमित कुमार शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!