खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाॅक के हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार को एक लोडेड ट्रक हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया। ट्रक में पुल निर्माण के लिए सरिया ले जाया जा रहा था मोटर रोड इतनी खराब है कि पूरा सामान पीछे की तरफ खिसक गया। चालक की सुझबुझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रक में चालक समेत एक व्यक्ति और सवार था।

लंबे समय से उर्गम घाटी के जनप्रतिनिधि मांग करते रहे कि सड़क को ठीक कराया जाना चाहिए किंतु सरकार के पास धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं कराया रहे चिंता का विषय है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग 16 किलोमीटर तक इसी तरह से खराब है। 2013 के बाद सड़क की हालत आज भी चिंताजनक बनी हुई है, कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। दो माह पूर्व पल्ला-जखोला मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ था इसमें 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी इस रोड पर कभी भी बड़ा हादसा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!