खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। एलईडी लाइट बनाने के प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक डीआरडीए पीएस रावत ने कहा कि वर्तमान समय में बाजार में एलईटी लाइट की मांग बहुत ज्यादा है। ऐसे में इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर महिलाऐं अपनी आजीविका में सुधार कर अन्य महिलाओ को भी इसके लिए प्रोत्साहित कर सकते है।

बुधवार को संपन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते हुए निदेशक ने कहा कि वर्तमान समय में राज्य सरकार की ओर से स्वरोजगार की दिशा में कार्य करने के लिए तमाम योजनाऐं संचालित की जा रही है ताकि बेरोजगार युवा स्वरोजगार अपना कर अपनी आजीविका चला सके। ऐसे में यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद महिलाऐं अपने घरों में बैंक से ऋण लेकर स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती है और अन्य महिलाओं को इससे जोड़कर उन्हें भी रोजगार दे सकती है।

बता दें कि एसबीआई आर सेटी चमोली की ओर से जिला मुख्यालय गोपेश्वर आईटी काॅलेज कोठियालसैण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का छह दिवसीय एलईडी लाइट बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। जिसका बुधवार को संपन्न हो गया है। समापन के अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए गये। इस मौके पर आईटी काॅलेज के इलेक्ट्रिकल विभाग के विभागाध्यक्ष अभिषेक चैहान, आर सेटी के निदेशक अखिलेश कुमार, प्रशिक्षण समन्वयक श्री देवेंद्र सिंह राणा. सहायक गजेंद्र गैरोला, चंद्रमोहन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!