खबर को सुनें

नंदानगर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड के सरपाणी गांव से एक दिल दहलाने वाली सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां गांव के समीप के ही जंगल में एक महिला का शव 14 माह के बच्चे के साथ पेड़ पर लटका हुआ मिला है।

सरपाणी गांव की एक महिला अपने 14 माह के बच्चे के साथ समीप के ही उस्तोली गांव के जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकी मिली, तहसील अधिकारियों ने बताया कि मां-बेटे दोनों की मृत्यु हो गई हैं। तहसील नंदानगर की टीम मौके पर पहुंच गई है, घटना मंगलवार को देर शाम की बताई जा रही है। नंदानगर तहसील के तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि सरपाणी गांव के कुलवीर सिंह की 20 वर्षीय पत्नी अनीशा देवी का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला है, साथ ही उसका 14 माह का बच्चा भी चुन्नी के सहारे पीठ पर बंधा है, बच्चा भी मृत है, मृतका का मायका बांजबगड़ गांव में है, घटना की जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!