खबर को सुनें

अल्मोडा। मंगलवार की देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि लोद जंगल सोमेश्वर में आग लग गई है। जिसमे चार युवक आग बुझाने के लिए गए थे और वह अपने मार्ग से विचलित होकर जंगल में काफी आगे निकल जाने के पश्चात वे लोग रास्ता भटक गए और नेटवर्क क्षेत्र से भी बाहर हो गए।

सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक राम सिंह बोरा के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, परंतु काफी खोजबीन के पश्चात इन लोगों का कोई पता नहीं चल पाया व रात्रि अधिक होने के कारण सर्चिंग ऑपरेशन रोका गया।

टीम बुधवार भोर होते ही पुनः सर्चिंग के लिए टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्चिंग शुरू की, सर्चिंग के दौरान चारों लोगों को उदयपुर गोलज्यू मंदिर के पास से सकुशल ढूंढकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया। चार युवक अल्मोडा में बीएससी में अध्ययनरत है।

लापता लोगों के नाम

01. राहुल पाण्डे पुत्र अनिल पाण्डे उम्र 21 वर्ष निवासी कौसानी।

02. अभय सिंह परिहार पुत्र ओनन्द परिहार उम्र 21 वर्ष निवासी हल्द्वानी।

03. कमल सिंह कनियाल पुत्र जीएस कनियाल उम्र 22 वर्ष निवासी हल्द्वानी।

04. राजेश सिंह राणा पुत्र पीएसराणा निवासी एसएसबी कैम्पस सोमेश्वर।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!