खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कोहरे और अंधेरे के कारण होने वाले वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिए ने एक मुहिम चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये जा रहे है ताकि आगे और पीछे से आने वाले वाहनों की लाइट से वाहन का पता लग सके और आपसी टक्कर से होने वाली संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

यातायात निदेशालय, उत्तराखण्ड की ओर से रात्रि के समय सड़क मार्गों पर कोहरे जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण संभावित सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये जाने के लिए जारी दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक, चमोली यशवन्त सिंह चैहान निर्देश पर यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक, यातायात उपनिरीक्षक दिगम्बर उनियाल के साथ उनकी टीम की ओर से एक अभियान चलाकर चमोली कोतवाली क्षेत्र में जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे उन वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये गये साथ चालानी कार्रवाई भी अमल  में लायी गई।  याताया निरीक्षक ने बताया कि वाहन स्वामियों और चालको से अपील भी की गई है कि सर्दियों के मौसम में धुंध की स्थिति में दुर्घटनाओं के न्यूनीकरण और जनहानि को रोकने के लिए अपनी वाहनों पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगवायें ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!