खबर को सुनें

घाट  (चमोली)। चमोली जिले के घाट विकास खंड के रामणी-घूनी मोटर मार्ग पर शुक्रवार की रात्रि को एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें तीन युवाओं की मौत हो गई है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंच कर शवों को घटना स्थल से बाहर निकाला।

रामणी के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि वाहन रामणी से घूनी जा रहा था। घटना शुक्रवार रात्रि की है क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण इस घटना का पता किसी को नहीं चल पाया साथ जहां पर घटना हुई है वह स्थान जंगल का होने के कारण भी इस घटना का पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह जब रामणी गांव से वाहन घूनी गांव की ओर जा रहा था, तो वाहन में सवार लोगों ने खाई में गाड़ी गिरी देखी, जिसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, इसकी सूचना राजस्व पुलिस को भी दी गई, दुर्घटना में प्रकाश सिंह (30) पुत्र कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह (33) पुत्र कैलाशी सिंह और तोता राम (40), सभी रामणी गांव निवासी की मृत्यु हो गई है। ग्रामीणों की मदद से तीनों मृतकों की बॉडी रेस्क्यू कर सड़क तक लाई गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!