खबर को सुनें

पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल में भती किया

चंपावत। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर वाहन दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में भर्ती करवा दिया है।

जिला सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चालक सूरज कुमार पुत्र दुर्गा राम वाहन से 6 लोगों को लेकर राजमार्ग पर आवाजाही कर रहा था। इस दौरान अमोड़ी के पास वाहन खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार खटोली मल्ली निवासी केशवी देवी (60) पत्नी आन सिंह, लदाबोरा निवासी दीपा देवी (25) पत्नी सूरज कुमार उम्र व खटोली मल्ली निवासी हीरा राम (28) पुत्र प्रेम राम की मौत हो गयी। जबकि कैलाश राम पुत्र किशन राम, सूरज कुमार पुत्र जगदीश राम, सूरज कुमार पुत्र दुर्गा राम, ऋषभ पुत्र सूरज कुमार घायल हो गए हैं। सभी घायलों का संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर पर उपचार चल रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!