खबर को सुनें

कोटद्वार। कार्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो रेंज के अंतर्गत रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । टीम ने जीप के साथ तीन आरोपियों को हत्यार सहित गिरफ्तार किया है । बता दें कि देर रात कार्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो रेंज के अंतर्गत रात्रि गश्त के दौरान तीन व्यक्तियों को एक जीप, एक 12 बोर बंदूक, 17 कारतूस, एक गंडासा, 4 चाकू, सर्च लाइट, टॉर्च सहित अवैध शिकार के प्रयास में गिरफ्तार किया गया है । कालागढ़ रेंज के डीएफओ प्रकाश आर्य ने बताया कि तीनों अभियुक्तों सैयद जफर पुत्र स्व अशरफ अली निवासी कोटला, मेरठ, फहीम पुत्र उमर निवासी मौहल्ला नौणी, बढ़ापुर, बिजनौर व इंतजार पुत्र अनवर निवासी मौहल्ला नौणी, बढ़ापुर, बिजनौर को देर रात अवैध शिकार के प्रयास करने के साथ ही अवैध सामानों के साथ दबोचा गया है इन तीनों व्यक्तियों को कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!