खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बंड क्षेत्र के कम्यार, अगथला  और खडखडी तोक में पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्रवासियों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी चमोली को सौंपा है।

क्षेत्र की पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री, पदमेंद्र सिंह, मंजू देवी, कल्पना देवी का कहना है कि क्षेत्र के लिए जल संस्थान की  ओर से पांच हजार लीटर का एक टैंक बनाया गया था जिस पर डेढ इंच की पाइप लाइन बिछाई गई जिससे पानी ओवर फलो होता जा रहा है और ग्रामीणों को पानी की किल्लत बनी हुई है। वर्तमान में क्षेत्र में जनसंख्या बढ़ने के कारण गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। इसी लाइन से बाजार के होटल व्यवसायिक को भी पानी दिया जाता है। ऐसे में गांव के लोगोें को पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे ग्रामीण अपने मवेशियों को पानी लेने के लिए दूरस्थ स्थान तक जाना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि इसी पेयजल लाइन पर चार इंच के पाइप बिछा दिये जाए तो पानी की समस्या का समाधान हो सकता है लेकिन विभाग इस दिशा में कोई काम नहीं कर रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!