खबर को सुनें

गैरसैण (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैण विकास खंड सभागार में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के तत्वाधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीविल जज सीनियर डिवीजन सिमरनजीत कौर ने महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस के प्रयासों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए महिलाओं को स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता पर जोर दिया। शिविर में महिलाओं से संबंधित कानूनों, नशा मुक्त उत्तराखंड और सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल और केएस बिष्ट ने भी कानून की विभिन्न प्रक्रिया का संक्षेप में उल्लेख किया जबकि थाना गैरसेंण के एसएचओ ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अहमियत बताते हुए यातायात नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए। इस अवसर पर विकासखंड गैरसैण के कर्मचारी एवं अधिकारी गण एवं राजस्व विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!