खबर को सुनें

फायर सर्विस ने भारी मसकत के बाद आग पर पाया काबू

हरिद्वार। सोमवार की सुबह अचानक एक खड़े ट्रक में आग लग गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। घटना रुड़की शहर के ढंडेरा गांव में हुई।

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में आज तड़के एक खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग लगने की सूचना पर ट्रक का मालिक ढंडेरा निवासी तैमूर मौके पर नहीं पहुंच गया था। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!