खबर को सुनें

विद्यालय में रखे जैवर विद्यालय प्रमुख और प्रधानाचार्य निजी थे।

हरिद्वार। भेल स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर सेक्टर 2 में चोरों ने देर रात ताला तोड़कर लाखो रुपयों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। विद्यालय के विजय कुमार ने पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गयी है। स्कूल में रखे जेवरात विद्यालय प्रमुख और प्रधानाचार्य के निजी थे।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी तहरीर में विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह विद्यालय आने पर उन्होंने देखा की प्रधानाचार्य कार्यालय का ताला टूटा है और ऑफिस की अलमारी में से लाखांे रुपए के जेवर गायब हैं। उन्होंने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार ने बताया की एलआईयू को भी इस केस की जिम्मेदारी दी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *