खबर को सुनें

मृतक समझ कर परिजन जुटे थे अंतिम संस्कार की तैयारी में

हरिद्वार। जिले के खानपुर क्षेत्र में एक ऐसा हैरतअंगेज मामला सामने आया है  जिसको सुनकर हर कोई दंग है।  यहां जब एक व्यक्ति को मृत समझकर स्वजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही रहे थे उसकी सांसें चलने लगीं। जिसके बाद फोरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बताई जा रही है।

बता दें कि  खानपुर क्षेत्र के कर्णपुर गांव निवासी अजब सिंह का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उसे डोईवाला स्थित अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने बताया गया कि उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें वेंटीलेटर पर रखा था।

जब चार दिनों बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो स्वजन उनको अस्पताल से छुट्टी कराकर वापस घर ले गए। घर पहुंचने पर अजब सिंह की सांसें थम गयीं। जिस पर स्वजन ने उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जब अंतिम संस्कार से पहले उन्हें नहलाया जा रहा था तभी उनकी सांस चलती महसूस हुई। इसके बाद आनन फानन स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर आए। फिलहाल लक्सर के एक अस्पताल में ग्रामीण को भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

 ग्रामीण के पुत्र अर्जुन ने बताया कि उन्होंने अपने पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन ईश्वर का शुक्र है कि समय रहते उन्हें नया जीवन मिल गया है यह भगवान का ही करिश्मा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!