खबर को सुनें

गौचर (चमोली)। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर गौचर नगर क्षेत्र में शनिवार रात्री अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर सामान और नगदी पर हाथ साफ कर लिया है। जबकि एक अन्य दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है। नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से पुलिस प्रशासन कार्य प्रणाली पर व्यापारियों में नाराजगी है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने बताया कि शनिवार की रात्रि गौचर मुख्य बाजार में रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा मेला गेट के समीप स्थित टीका प्रसाद नौटियाल की दुकान का दरवाजा तोड़कर नकदी एवं सामान पर हाथ साफ कर लिया। वहीं दूसरी ओर ग्रेफ चैराहे पर स्थित वीरेंद्र सिंह गुसांई की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की गई है। उन्होंने मामले में पुलिस को पत्र सौंपकर मामले में शीघ्र कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने की मांग की है। कहा कि नगर क्षेत्र में हो रही चोरियों के चलते अब स्थानीय व्यापारियों के साथ ही आम लोग भी डरे हुए हैं।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!