खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। खेल विभाग और जिला फुटबाल संघ चमोली के समन्वय से सात दिसम्बर चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान गोपेश्वर में किया जायेगा।

चार दिनों तक चलने वाली पुरूष वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, यूनाइटेड फुटबाल क्लब पौड़ी, डीएफए टिहरी, डीएफए चमोली, यंग स्टार देहरादून, फुटबाल क्लब अल्मोडा, फुटबाल संघ कोटद्वार तथा श्री हरि सिंह फुटबाल क्लब गौचर सहित 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। यह प्रतियोगिता लीग कम नाॅक आउट आधार पर खेली जायेगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश चंद्र ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!