खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के मण्डल घाटी के सिरोली गांव की एक महिला रविवार को गांव के पास के ही जंगल में अपने मवेसियों के लिए चारापत्ति लेने गई थी। जहां चारापत्ति काटते समय उसके सर पर पहाड़ी से एक पत्थर आ गिरा और वह खाई में गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मंडल घाटी के सिरोली गांव निवासी बृजलाल की पत्नी सरिता देवी, उम्र 45 वर्ष रविवार को सुबह जंगल में चारापत्ति लेने गई थी, इसी दौरान अचानक पहाड़ी से छिटका पत्थर महिला के सिर में जा लगा, जिससे वह खाई में जा गिरी, गंभीर घायल होने पर उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष गोपेश्वर राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि साथ की अन्य महिलाओं ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों दिया गया है। मृतक महिला गांव की आशा कार्यकर्ता भी थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *