खबर को सुनें

हरिद्वार। भेल,सेक्टर वन के नजदीक चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार वहां बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक को काफी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची रानीपुर कोतवाली पुलिस ने घायल कार चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात शिवालिक नगर की ओर से आ रही एक देहरादून नंबर की रेनॉल्ट क्विड भेल,सेक्टर वन के शॉपिंग सेंटर वाले चौराहे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। कार की गति इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराते ही वह पलट गई,हालांकि हादसे मेे चालक बच गया किन्तु उसे काफी चोटें लगी। मौके पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं गनीमत ये रही कि हादसे के वक्त उधर से कोई अन्य वाहन नहीं गुजरा वरना उसकी चपेट मेे आकर कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!