खबर को सुनें

एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया घायलों को रेस्क्यू

रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के काकड़ा घाट कुंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड साइड में जा गिरा। जिससे उसमें सवार छह लोग घालय हो गये है। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
थाना अगस्त्यमुनि की ओर से एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गयी कि काकड़ा घाट कुंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमे 06 लोग सवार है।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया गया। वाहन गौरीकुंड से अगस्तमुनि आ रहा था, जो काकड़ा घाट कुंड के पास अनियंत्रित होने से रोड से नीचे पलट गया। वाहन में 06 स्थानीय लोग सवार थे, जिनमें से 04 सामान्य घायल थे जबकि दो अन्य गंभीर घायल थे और नीचे खाई में गिरे हुए थे। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए ,अत्यधिक विषम परिस्थितियों में खाई में उतरकर दोनों घायलों को पिग्गी बैक के माध्यम से पीठ पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जिसके उपरांत उन्हें अग्रिम उपचार के लिए 108 चिकित्सा सेवा के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों का विवरण
1. दर्शन लाल पुत्र श्री कृथू लाल उम्र 52 वर्ष
2. खुशाल सिंह पुत्र चन्द्र सिह उम्र 43 वर्ष
3. राय सिंह पुत्र पूरन सिंह उम्र 53 वर्ष
4. नारायण सिंह पुत्र गोरखा उम्र 23 वर्ष
5. नारायण सिंह पुत्र भोपाल सिंह उम्र 23 वर्ष
6. चालक करण सिंह पुत्र बलवन्त सिंह उम्र 30 वर्ष

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *