खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लॉक के झिरकोटी में शुक्रवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम 58 शिकायतें दर्ज की गई। इसमें से 52 का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों के चेहरे पर रौनक लौटाई गई।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पशुपालन, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, रीप एवं बाल विकास विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर के दौरान कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें 52 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। शिकायतों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक समस्याओं से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।

इस दौरान मुख्य अतिथि बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से अधिकारियों द्वारा समस्याओं का समाधान एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान किया जाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से शासन की योजनाएं सीधे जन-जन तक पहुंच रही हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!