खबर को सुनें

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, शिनाख्त में जुटी

हल्द्वानी। हल्द्वानी के पाडली गांव के जंगल में एक युवक की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया है। जंगल मे लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर लाशघर में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुखानी थाना क्षेत्र के जयपुर पाडली गांव के जंगल में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जंगल मे लाश मिलने की खबर से घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मृतक मजदूर प्रतीत हो रहा है। लाश के पास पुलिस को कुछ कपड़े भी मिले हैं। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी रखवा दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के जानकारी मिल सकेगी कि युवक की मौत कैसे हुई है। मृतक युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!