खबर को सुनें

पिथौरागढ़। सेना द्वारा किए जाने वाले युद्धाभ्यास, खुले क्षेत्र में गोला चलाने, तोप दागने की अवधि 31 जनवरी 2027 तक बढ़ा दी है। सेना की फील्ड फायरिंग के लिए हर पांच साल में अनुमति लेनी पड़ती है। डीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इनमें फायरिंग के लिए अगले पांच साल तक की अनुमति बढ़ा दी गई है। युद्धाभ्यास और खुले क्षेत्र में गोला चलाने तथा तोप दागने का अभ्यास अधिनियम-1938 की धारा 9 की उपधारा -1 में प्रदत्त शक्तियों के तहत जिले के गौना, बगडतोली, बसौड़, छोली, सरमोला, विसखोली, बलतड़ी, मनानीगाड़, जाथल, मूनाकोट में सेना की नियमित फायरिंग स्थानों में 01 फरवरी 2022 से 31 जनवरी 2027 को समाप्त होने वाली 5 वर्ष की अवधि में गोला चलाने और तोप दागने का अभ्यास किया जाना प्राधिकृत जा सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!